आज के समय कैंसर सबसे अधिक घातक और जानलेवा बीमारी के रूप में सामने आई है। खासकर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले पहले से कहीं अधिक बढ़ रहे हैं। पहले जहां 50 पार की महिलाएं इसका शिकार होती थीं, वहीं अब 30 और 40 के पार की महिलाएं भी इसके चपेट आ रही हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए जरूरी है कि सही समय पर इसकी पहचान कर इसकी रोकथाम की जाए। हालांकि आमतौर महिलाएं तब तक किसी डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहती जबकि उन्हें कोई गंभीर समस्या ना मालूम पड़े, ऐसे में कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है।
इसलिए जरूरी है, आप खुद इस बारे में सचेत रहें और समय समय पर उचित जांच कराती रहें। अगर आपके पास इसके लिए पर्याप्त समय नहीं तो आप घर पर भी स्तन कैंसर के लक्षणों की जांच कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर में ही ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों का पता लगा सकती हैं। इसके लिए आपको खुद अपने स्तन को छू कर उसकी जांच करनी होगी और ताकी अगर कोई भी असामान्य लक्षण दिखे तो आपको सतर्क हो जाएं। जैसे कि...
गांठ या सूजन
जी हां, अगर आपको स्तन में किसी तरह की गांठ या सूजन महसूस हो रही रही है, तो ये स्तन कैंसर का लक्षम हो सकता है।
ऐलर्जी
स्तन की स्किन पर किसी तरह की एलर्जी भी कैंसर का संकेत हो सकती है।
दर्द का एहसास
स्तन को छूने पर दर्द होना भी गंभीर लक्षण है, ये स्तन कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण है।
आकार में असामान्य बदलाव
अगर अचानक से आपके ब्रेस्ट के आकार में किसी तरह का बदलाव दिख रहा है, तो भी आपको सर्तक होने की आवश्यकता है।
निम्न में किसी एक के भी होने पर आप सतर्क होने की आवश्यकता है। ऐसे में किसी डॉक्टर की सलाह ले, और चिकित्सकीय जांच करवाएं। ताकी सही समय पर इलाज के जरिए ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सके।