हमेशा खुश रहना हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि कई बार मूड खराब होने की वजह से आप हंस नहीं सकते। लेकिन क्या हो जब आपको हमेशा मुस्कुराने के लिए कह दिया जाए। चाहे कोई भी हालात हो, या आपके पास कोई हंसने की वजह हो या न हो, लेकिन आपको हमेशा मुस्कुराना ही है। अब आपको सुनने में बेशक यह किसी सजा से कम नहीं लग रहा होगा। लेकिन एक शहर ऐसा ही है, जहां पर आपको हमेशा मुस्कुराना है।
दरअसल, यहां हम इटली के शहर मिलान की बात कर रहे हैं। यहां एक ऐसा ही अजीबोगरीब कानून बनाया गया है, जिसके तहत अगर आप नहीं हंसेंगे तो आपको इसका जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। बता दें कि, इस शहर के लोग हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। हालांकि, यहां कुछ मामलों में मुस्कुराने से आपको छूट भी मिल जाती है। जैसे कि अगर आप हॉस्पिटल गए हैं या किसी के अंतिम संस्कार में शरीक हो रहे हैं तो यहां आपको मुस्कुराने की कोई जरूरत नहीं है।
लेकिन आप जब भी मिलान की सड़कों पर उतरेंगे तो आपके चेहरे पर हमेशी मुस्कान बनी रहनी चाहिए, वरना आपके चेहरे से हंसी गायब होना आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। हालांकि सुनने में यह बहुत अजीब लगता है, फिर भी यहां के नागरिकों को अब इसकी आदत हो चुकी है और वह इस कानून से पूरी तरह वाकिफ हैं। खबरों के मुताबिक, इस कानून को ऑस्ट्रो हंगरी साम्राज्य के काल में बनाया गया था।
वैसे तो इटली के कई अलग-अलग शहरों में ऐसे अनोखे बहुत से अलग-अलग तरह के कानून बनाए गए हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। वहीं दूसरी ओर हर देश का अपने नियम-कानून होते हैं। लेकिन यहां हमेशा मुस्कुराते रहने का कानून पूरी दुनिया में सबसे अनोखा है। क्योंकि चेहरे पर खुशी बिना किसी वजह के आ ही नहीं सकती।
'ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से