लड़कियों को पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। यह क्रिया हर लड़की में होती है। लेकिन कई बार गलत समय पर पीरियड्स आ जाता है, जिस वजह से लड़कियां पीरियड को आगे-पीछे करने के लिए बिना डॉक्टर के परामर्श के दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपको दवा के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
होते हैं ये साइड इफेक्ट्स
महिलाओं का मासिक चक्र 28 दिन का होता है। अगर आपके पीरियड्स का टाइम फिक्स नहीं है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई बार जब महिलाएं पीरियड्स को टालने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं तो इससे उनके शरीर में हार्मोन का संतुलन खो जाता है। कई बार इस वजह से पीरियड्स 2 महीने से ज्यादा समय बाद आते हैं, जो सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है।
जब 28-30 दिन का चक्र बिगड़ता है तो ओव्यूलेशन में गड़बड़ हो जाती है, जिस वजह से महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।कई बार जब महिलाएं पीरियड्स को रोकने वाली दवाइयां खाती है तो ऐसे में उनको पीरियड्स के समय हेवी ब्लीडिंग होने लगती है और साथ ही दर्द भी बहुत ज्यादा होता है।
जो महिलाएं 30 साल से ज्यादा उम्र की है, वे अगर पीरियड्स को रोकने की दवाइयां खाती है तो उनको डायबिटीज और मोटापे जैसी भयानक बीमारी हो सकती है।ऐसी दवाइयां खाने से महिलाओं के शरीर में हार्मोन परिवर्तन होते हैं, जिस वजह से कई बार उनके चेहरे पर अनचाहे बालों में वृद्धि होने लगती है।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से