अपने आशियाने को हर कोई बड़े शौक से सजाता है लेकिन क्या आपको पता है। इस सजावट का संबध आपके घर की सुख शांति से है। जी हां वास्तु के अनुसार घर की हर सजावट से आप अपने घर में धन और समृद्धि ला सकते हैं। तो आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे आपके घर के सजावट का सामान आपके लिए लाभदायक है।
किसी भी घर का मेन गेट या उसकी चौखट उस घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता हैं। इसलिए उसे घर के भाग्य से भी जोड़ कर देखा जाता है। इस लिए चौखट को सजाते वक्त वास्तु का पुरा ध्यान रखा जाता है। घर के प्रवेश द्वार को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं चौखट के लिए सागौन की लकड़ी को शुभ माना जाता है।
घर की सवाजट के लिए कई तरह की तस्वीरों का उपयोग किया जाता है। इन चित्रों को भी वास्तु के अनुसार लगाने से शुभ फल मिलते हैं। वास्तु के अनुसार सात घोड़े झरना, बहती नदी के चित्र सही माने जाते हैं। करियर में सफलता के लिए हमेशा कुछ अलग तरह के चित्रों का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे कि विदेशी मुद्रा की पेंटिंग, उड़ने वाले पक्षी, रेसिंग बाइक के चित्र लगाए जा सकते हैं।
इसके अलावा घर में कई ऐसे सजावट के सामान हैं जो वास्तु के अनुसार काफी लाभदायक होते है। उनमें से एक लॉफिंग बुद्धा भी होता है। लॉफिंग बुद्धा समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से