चीन के सबसे अमार इंसान और इसी के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े इ-कॉमर्स ग्रुप के मालिक जैक मा आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन। खास बात ये है कि अली बाबा ग्रुप को 10 साल देने के बाद आज के ही दिन जैक मा इस ग्रुप को अलविदा कहने वाले हैं। बात करें अली बाबा ग्रुप की तो चीन का अब तक का सबसे बड़ा ग्रुप है। एक टाइम था जब बड़ी बड़ी कंपनियों ने जैक मा को अपने यहां पर नौकरी देने से मना कर दिया था।
बात करें जैक मा के करियर की तो एक टाइम था जब इनकी जिंदगी काफी संघर्श भरी थी। इसी के साथ ही इनको अपने पास काम करने के लिए भी कोई नहीं रखता था। करियर के शुरुआत में जैक ने पुलिस की नौकरी के लिए भी आवे दन किया था, मगर इनका डील डोल देख कर इनको मना कर दिया गया। इसी के साथ ही जब पहली बार चीन में अमेरिकन कंपनी KFC ने दस्तक दी तो इस जग पर काम करने के लिए भी आवेदन दिया था।
मगर हर जगह से जैक को निराशा ही हाथ आई। बता दें कि इसके बाद साल 1995 में जैक अपने एक दोस्त की मदद से अमेरिका गये। इसके बाद इसी सल पहली बार इंटरनेट के माया जाल से रूबरू भी हुए। बता दें कि इस पर पहली बार Beer शब्द को खोजा था। तब कई देशों से बहुत सी जानकारियां निकल कर आई मगर चीन का इसमें कोई भी योगदान नहीं दिखा। इसके बाद चीन के बारे में जानकारी निकालने पर भी कुछ नहीं मिला।
जैक को ये बात बहुत हैरान करने वाली लगी। इसके बाद अपने देश वापस आकर साल 1999 में अली बाबा ग्रुप की नीव रखी। इस काम में जैक अकेले नहीं थे इनके 17 दोस्त भी इनके साथ थे। बता दें कि इस स्टार्ट अप की नीव हन्ग्ज़्हौ शहर के एक छोटे से अपार्टमेट में रखी थी। इसके बाद सब लोगों ने मिल कर इस कंपनी के लिए पैसा जुटाया। बता दें कि इसके बाद कंपनी इतना बड़ी बन गई और इसी के साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री में जैक मा की जिंदगी के बारे में।