इंसान खाने-पीने का काफी शौकिन होता है, वह जहां जाता है वहां का स्वाद चखना चाहता है। भारत में खाने की ढेरो वैरायटी होती है, जिसका स्वाद जुबान पर नहीं दिल में उतर जाता है। हालांकि, आज हम आपको देश की नहीं बल्कि दुनियाभर की कुछ खाने की चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, लेकिन इन चीज़ों को देखकर आप मुंह में पानी नहीं आएगा बल्कि उबकाई आएगी। ये चीज़े है ही ऐसी-
टूना आई बॉल्स, जापान
जैसे ही नाम से ही समझ आ जाता है, ये एक टूना मछली की आंखे हैं जिसे जापान में बड़े ही चाव से खाया जाता है। इन आइ बॉल्स का साइज अंडो जैसा होता है।
क्रिस्पी टेरेंटुला, कंबोडिया
क्रिस्पी टेरेंटुला... दरअसल एक मकड़ी से बनने वाली डिश है। भारत में जहां लोग मकड़ियों से डरकर भागते हैं, कंबोडिया में इसे स्वाद के तौर पर लिया जाता है। जंगलों और हरे-भरे मैदानों से इन टेरेंटुला मकड़ियों को पकड़ा जाता है और फिर गर्म तेल में तलकर खा लिया जाता है।
कोपी लुवाक, इंडोनेशिया
आपको जानकर हैरानी होगी कि कॉफी दुनिया की सबसे महंगी कॉफियों में से एक है। लेकिन अगर आपको ये पता चल जाएगा कि ये कॉफी कैसे बनकर तैयार होती है तो यकीनन आप इसे बिल्कुल नहीं पीना चाहेंगे। दरअसल, इंडोनेशिया में पाम सिवेट नाम के जानवर को रेड कॉफी बिन्स खिलाया जाता है। इनके बीज़ों को वो पचा नहीं पाता, जिसकी वजह से वो मल में निकल जाते हैं और उसके मल से निकले बीज़ों से ये कॉफी बनाकर तैयार की जाती है।
हुइटलाकोचे, मैक्सिको
भुट्टे को भारत में बड़े चाव के खाया जाता है, लेकिन अगर उसमें फंगस लग जाये तो फेंक दिया जाता है। लेकिन मैक्सिको में ऐसा नहीं किया जाता। मैक्सिको में भुट्टे पर निकलने वाले एक तरह का फंगस हुइटलाकोचे बड़ा ही स्वाद लेकर खाया जाता है।
कासो मारजो, इटली
ये एक तरह की चीज़ होती है, लेकिन समान्य चीज़ नहीं... इस चीज़ में लर्वा जैसे कीड़े होते हैं... ये इटली का खास तरह का चीज है जिसे बनाकर रख दिया जाता है ताकि कीड़े इसमें अंडा दे सके... अंडे कुछ समय बाद लर्वा का रूप ले लेते हैं और फिर इसे खाया जाता है।
सन्नाकजी, साउथ कोरिया
ये साउथ कोरिया की बहुत ही लोकप्रिय डिश है, लेकिन बहुत ही कम रेस्ट्रां में आपको ये खाने को मिलेगी। इस डिश में जिंदा ऑक्टोपस के पैर काटकर सर्व किया जाता है।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से...