अक्सर आपने देखा होगा कि जो लोग देख नहीं सकते हैं वो एक सफेद रंग की छड़ी जिस पर लाल रंग की टेप होती है इसका इस्तेमाल करते हैं। अंधे लोगों के जीने का एक लौता सहारा ये छड़ी ही होती है। बता दें कि हर साल 15 अक्तूबर को अमेरिका में व्हाइट कैन डे मनाया जाता है। इस दिन के पीछे खास मकसद होता है कि लोगों को जो देख नहीं सकते हैं उनके क्या अधार हैं उसके प्रति जागरुक किया जा सके। आज जानिये क्यों मनाते हैं ये दिन और क्या-क्या अधिकार हैं एक नाबीना के पास।
क्यों मनाते हैं?
बता दें कि जो भी लोग देखने में सक्षम नहीं हैं, उन लोगों के लिए खासतौर पर एक छडी बनाई गयी है। साल 1930 में इस तरह का सफेद छड़ी को लोगों के बीच लाया गया था जिससे वो ये पता लगा सकें कि रास्ते में किसी तरह की बाधा तो नहीं है। इसी के साथ ही साल 1964 में इस दिन को खास प्रेसिडेंट लिंडन बी.जोनसन ने व्हाइट कैन डे घोषित कर दिया था।
क्या है कानून?
इस कानून के तहत जो भी इंसान देख नहीं सकता है वो अपने पास ये छड़ी जरूर रखे। इसी के साथ ही अगर रोड पर बाहर निकल रहा हैं तो आसपास के लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं किसी भी इंसान पर आप जानभूझ कर गाड़ी का हॉर्न नहीं बजा सकते हैं। इसी के साथ ही आप अगर किसी व्यक्ति की मद करना चाहते हैं तो आप इसके लिए एक बार पूछेंगे और इसके बाद उस व्यक्ति को अपने हाथ की कोहनी देंगे जिसके बाद आप उसे रास्ता पार करवा सकते हैं।
इसी तरह से बने इस कानून का हर कोई पालन करता है। इसी के बाद ही आप इस देश में रह सकते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति इस कनून को तोड़ते हुए पायज जाते हैं तो आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। इसी के साथ ही आपको जेल भी हो सकती है।
Anida Saifi
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से...