भावना एक ऐसी चीज है, जिसपर आप नियंत्रण नहीं रख सकते। अगर आप दुख महसूस करते हैं, तो आप रोएंगे... वहीं अगर आप खुशी महसूस करते हैं तो आप खुलकर खुशी मनाएंगे। यूं तो शायद ही किसी ने ऐसा किया होगा... लेकिन किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे मुश्किल काम होता है अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना। कई बार इस वजह से लोग डिप्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं, दुखी इंसान अगर लोगों से अपना दुख नहीं बांटेगा तो अंदर ही अंदर वो दुख बढ़ जाएगा और उसे डिप्रेशन की तरफ ले जाएगा। इसलिए कहा जाता है आप जो महसूस करें उसे व्यक्त जरूर करें... इससे रिश्ते और सेहत दोनों ही खुशहाल बने रहते हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ऐसा करना बेहद ही बुरा माना जाता है। इतना बुरा कि जिस व्यक्ति ने अपनी भावनाएं सार्वजनिक रूप से व्यक्त की है, उसे सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगनी पड़ती है।
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक भाई को अपनी बहन की शादी में रोने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।
ये मामला रूसी गणराज्य ‘चेचन्या’ का है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुई थी, इस वीडियो में एक भाई अपनी बहन की शादी पर रो रहा था। जैसे ही वीडिया चेचन्या के लोगों ने देखी बवाल खड़ा हो गया। वहां के धार्मिक नेता ने उसकी इस हरकत तो चेचन्या की परंपरा के खिलाफ माना। उनका मानना है कि उसे इस तरह सार्वजनिक रूप से नहीं रोना चाहिए था, वह इस शादी में रोया इसिलए उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी।
इतिहासकारों की मानें तो चेचन शादियों में लोगों का रोना व अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करना सही नहीं माना जाता... वो चाहे पुरुष हो या फिर कोई महिला। माना जाता है कि चेचन्या के पुरुष को दुनिया के सबसे मजबूत व शक्तिशाली पुरुष माना जाता है।
आपको बता दें, शादी में दुल्हन के परिवार का जाना भी मना होता है, इसके अलावा शादी में मौजूद लोग अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर सकते... हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने से कोई नियम व कानून नहीं टूटता बस इसे वहां की परंपरा के खिलाफ माना जाता है।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से...