रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुके हैं, जिसमें दोनों के ही किरदार अपने आप में ही काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग थे। हालांकि, इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थी... इस वजह से रणवीर सिंह और प्रियंका की जोड़ी को उतनी लाइमलाइट नहीं मिल पाई, जितनी दीपिका और रणवीर की जोड़ी को मिली। लेकिन, निराश होने की जरूरत नहीं है... क्योंकि संजय लीला भंसाली अपने अगले प्रोजेक्ट में इस खास जोड़ी को अपनी फिल्म में ला सकते हैं।
जी हां, हाल ही में मशहूर फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी दो नई फिल्मों का ऐलान किया था।
पहली ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ और ‘बैजू बावरा’। जहां गंगूबाई कठियावाड़ी में आलिया भटट् का नाम कंफर्म हो चुका है, वहीं अब ‘बैजू बावरा’ की स्टारकास्ट को लेकर खबरे सामने आ रही हैं।
खबरों की मानें, तो फिल्म ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह का नाम पहले ही फाइनल हो गया था... अब उनके अपोजिट देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लिये जाने की बात की जा रही है। खुद प्रियंका संजय लीला भंसाली के इस प्रोजेक्ट में काम करना चाह रही हैं।
आपको बता दें, इससे पहले रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा को आपने बाजीराव मस्तानी, दिल धड़कने दो और गुंडे जैसी फिल्मों में साथ देखा है। हालांकि, इन सभी फिल्मों में प्रियंका और रणवीर की जोड़ी को अहम रूप से साथ में नहीं दिखाया गया... दिल धड़कने दो में जहां दोनों भाई-बहन के रूप में साथ थे, तो गुंडे फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर भी लीड में थे। ठीक उसी तरह बाजीराव मस्तानी फिल्म में भी इस जोड़ी के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से...